Site iconSite icon AR Live News

बायोलॉजिकल पार्क : किंग को मिली सुष्मिता

female sloth bear sushmita in sajjangarh biological park udaipurउदयपुर,(ARLive news)। सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल गार्डन में सूरत के श्यामाप्रसाद मुखर्जी जुलॉजिकल पार्क से मादा स्लोथ बीयर ‘सुष्मिता’ आयी है। अब सुष्मिता यहीं रहेगी। सुष्मिता के आने से बायोलॉजिकल पार्क के किंग को भी उसकी रानी मिल गई है। बायोलॉजिकल पार्क में नर स्लोथ बीयर ‘किंग’ पिछले काफी समय से अकेला ही था।

 एसीएफ शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि मादा भालू सुष्मिता को लाने के लिए उदयपुर से डॉ. करमेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहायक वनपाल लाल सिंह और फॉरेस्ट गार्ड डीपी शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, मांगीदास सूरत गए थे। टीम सूरत के श्यामाप्रसाद मुखर्जी जुलॉजिकल पार्क से मादा भालू सुष्मिता को लेकर बुधवार को उदयपुर पहुंचे हैं। बुधवार को सुष्मिता को बायोलॉजिकल पार्क में चिकित्सकीय निगरानी 21 दिन के क्वारेनटाइन पीरियड में रखा गया है। 21 दिन बाद सुष्मिता को एनक्लोजरके डिस्प्ले एरिया में छोड़ा जाएगा, ताकि पर्यटक भालू किंग और सुष्मिता की जोड़ी को देख सकें और भालू परिवार में भी बढ़ोतरी हो।

देखिए बायोलॉजिकल पार्क की नयी मेहमान सुष्मिता को

Exit mobile version