Site iconSite icon AR Live News

चेतक एक्सप्रेस 9 मार्च से फतेहनगर स्टेशन पर भी 1 मिनट रूकेगी

chetak expressउदयपुर,(ARlive news)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस ट्रेन का फतहनगर में ठहराव शुरू कर दिया है। 9 मार्च से यह व्यवस्था प्रयोगिक तौर पर छह माह के लिए शुरू की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा  के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर (12981) चेतक एक्सप्रेस 8 मार्च को दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा फतेहनगर स्टेशन पर 6.21 बजे पहुंचेगी और 6.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12982 उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस 9 मार्च को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा फतेहनगर स्टेशन पर 18.14 बजे पहुंचेगी एवं 18.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दिया जा रहा है जिसे समीक्षा के बाद बढाया भी जा सकता है।

Exit mobile version