Site iconSite icon AR Live News

कप्पू बने सिख समाज सेवा समिति अध्यक्ष

blood donation ravindrapal singh kappuउदयपुर,(ARlive news)। उदयपुर सिख समाज की बुधवार को सिख कॉलोनी में मीटिंग हुई। इसमें रविन्द्र पाल सिंह कप्पू को सिख समाज सेवा समिति का सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है। सिख समाज सेवा समिति रक्तदान शिविर, डायबिटीज व ब्लड प्रेशर चेकअप शिविर लगाने सहित कई सामाजिक कार्य रवीन्द्र पाल सिंह कप्पू के नेतृत्व में करती है।

रवीन्द्र पाल सिंह कप्पू के नाम पर 86 बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड है। वे खुद तो रक्तदान करते ही हैं, समाज के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि किसी की जिंदगी बचाई जा सके।

Exit mobile version