Site iconSite icon AR Live News

भाजपा की विजय संकल्प बाईक रैली में हुआ तिरंगे का अपमान

bjp vijay sankalp yatra bike rellyजयपुर,(ARlive news)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश मिश्रा ने कुछ फोटो जारी कर बताया कि भाजपा के कुछ नेताओं ने विजय संकल्प बाईक रैली में गलत तरीके से तिरंगे पकड रखे थे और अपनी बाईकों  और जीप पर बाध रखे है।  

सुरेश मिश्रा ने भाजपा की विजय संकल्प बाईक रैली को कटघरे में खडा करते हुये कहा है कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही विजय संकल्प बाईक रैली में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का गलत इस्तेमाल किया है। भाजपा के नेताओं द्वारा तिरंगें को झुकाना, लटकाना और उसका अपमान विजय संकल्प बाईक रैली में किया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि नेशनल फ्लेग कोड के अन्दर साफ कहा गया कि तिरंगे को किसी भी वाहन से नहीं बांधा जा सकता है, ना ही किसी और झण्डे के साथ, और ना ही राष्ट्र ध्वज के नीचे उसे रखा जा सकता है। 

प्रदेश के सांसद और विधायक होते हुये भी इन नेताओं द्वारा इस प्रकार का आचरण कि व तिरंगें की उपयोगिता, सम्मान ही नहीं जानते और ना ही नेशनल फ्लेग कोड के नियमों की पालना कर रहे है तो ये कैसी विजय संकल्प बाईक रैली है ? मिश्रा ने बताया कि नवीन जिंदल केस में हर व्यक्ति को झण्डारोहण करने का अधिकार मिला है । लेकिन ये सब फ्लेग कोड के एक्ट के मुताबिक होना चाहिए। 

मिश्रा ने कहा कि देश के तिरंगे के अपमान का मुकदमा हम एक-दो दिन के अंदर न्यायालय में दर्ज करायेगें और विजय संकल्प बाईक रैली के नाम पर तिरंगे का अपमान करने वाले नेताओं के खिलाफ कानूनी लडाई लडेगें।

Exit mobile version