Site iconSite icon AR Live News

मोदी सरकार के मंत्री ने एयर स्ट्राइक पर ऐसा दिया बयान कि सवालों में घिरी सरकार

पीएम मोदी ने कभी नहीं कहा एयर स्ट्राइक में कितने लोग मारे गए, 300 का आंकड़ा तो मीडिया ने दिया है : अहलुवालिया

नई दिल्ली,(ARlive news)। एयर स्ट्राइक को लेकर सियासत शुरू हो गई है और ये होनी ही थी। इसी बीच मोदी सरकार के एक मंत्री एस. एस. अहलुवालिया ने बड़ा और अजीब बयान दिया। उन्होंने सिलीगुड़ी में मीडियाकर्मियों के सवाल के जवाब में कहा की हवाई हमले का उदेश्य पड़ोसी देश को चेतावनी देना था किसी को मारने का नहीं, पीएम मोदीजी या भाजपा के प्रवक्ता किसी ने नहीं कहा की हवाई हमले में 300 लोग मारे गये..!  लेकिन भारत के मिडिया और सोशल मिडिया में ही ये आंकड़ा आया की 300 से लेकर 350 आतंकी मारे गये।

अहलुवालिया ने कहा हमारे पीएम मोदीजी ने ये कभी नहीं कहा की हवाई हमले में कितने मारे गये। अहलुवालिया सरकार के एक जिम्मेवार मंत्री और अंग है। उनका बयान सरकार का बयान होता है। अहलुवालिया के इस विवादी बयान के बाद सरकार या भाजपा ने अपने आप को दूर नहीं किया। मंत्री अहलुवालिया का बयान उस मीडिया की गाल पर तमाचा भी हैं जो सरकार के चरणों में बैठी है। जो मोदी सरकार का एजंडा अपना एजंडा मान कर चौथे स्तंभ की हत्या कर रहे है।

ये वही मिडिया है जो भारतीय सेना को नक्शे-आंकडें आदि दिखाकर बिन पूछे सलाह दे रहे थे कि हमारी सेना को कहां अटैक करना चाहिए…! ऐसे एंकर जिसने कभी युद्ध देखा नहीं वे सेना को और महंगाई में पीस रहे लोगो को भड़का रहे थे कि भारत को युद्ध करना चाहिए…!

मोदी सरकार के मंत्री महोदय भोले भाव से कह रहे की 300 आतंकी मारे गये ये आंकड़ा हमने नहीं दिया। ये तो मिडिया ने दिया है। भारत के मीडिया की विश्वसनियता पर यह सवालिया निशान है कि मीडिया को ये किसने बताया कि 300 से ज्यादा आतंकी मारे गये…? सरकार ने ? सेना के किसी सोर्स ने ? “350 केजी आरडीएक्स से 40 से ज्यादा जवानों को शहीद किया तो उसके बदले वायुसेना ने 350 आतंकी मार गिराये” ऐसा तालमेल किसने बिठा कर कहा…? या ये आंकड़ा सरकार की शरण में बैठी मीडिया ने अपने तेज तर्रार दिमाग का उपयोग कर सरकार के पक्ष में जाहिर किया…?

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version