Site iconSite icon AR Live News

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कबूलनामा : जैश प्रमुख आतंकी मसूद अजहर हमारे देश में है

इस्लामाबाद,(ARlive news)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने मान लिया है कि आतंकवादी मसूद अजहर पाकिस्तान में ही आराम फरमा रहा है। यदि भारत सबूत देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अमेरिका ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मसूद अजहर पर कार्रवाई करने का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने फिर नया राग अलापते हुए कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है। वह बहुत अस्वस्थ है। वह इस हद तक अस्वस्थ है कि वह अपना घर नहीं छोड़ सकता।

अगर भारत हमें सबूत देता है, जो पाकिस्तान की अदालत को स्वीकार्य है, तो हम मसूद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आखिरकार हमें न्याय करना ही होगा। अमेरिका ने जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई का खुले मन से ऐलान कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका जैश और उसके सरगना के खिलाफ के काननू कार्रवाई करेगा, ताकि उसे मिलने वाले पैसे और संसाधनों पर रोक लगा सके। पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बन रहा है कि आप आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version