Site iconSite icon AR Live News

भारत-पाकिस्तान तनाव : तेल कंपनियों ने भी कमर कसी, युद्ध स्तर पर आपूर्ति

नई दिल्ली,(ARlive news)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय तेल कंपनियों ने भी कमर कस ली है। सुरक्षा और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को तेल की कोई दिक्कत न हो इसके लिए कमर कस ली है। इसके लिए ईंधन के ट्रकों को पाकिस्तान से सटे तमाम सीमावर्ती राज्यों और इलाकोंं के लिए ट्रकों को रवाना कर दिया है।

एक संबंधित शीर्ष अधिकारी ने कहा पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के अग्रिम इलाकों के रक्षा प्रतिष्ठानों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अब विमान ईंधन, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों से भरे तेल के 500 टैंकरों को जम्मू-कश्मीर और अग्रिम इलाकों की ओर रवाना किया जा रहा है।

सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड भारतीय वायुसेना को विमान ईंधन की आपूर्ति करती है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हवाई हमले से पहले जम्मू-कश्मीर और अन्य अग्रिम इलाकों में अपने भंडारणों को पूरा कर लिया था।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version