Site iconSite icon AR Live News

पाकिस्तान का झूठ बेपर्दा हुआ : भारत द्वारा मारे गए एफ-16 विमान का मलबा सामने आया !

नई दिल्ली,(ARlive news)।  पाकिस्तान के उस एफ-16 लड़ाकू विमान के मलबे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे भारतीय वायुसेना ने बुधवार को मार गिराया था। जारी हुई तस्वीर में विमान के मलबे के पास पाकिस्तान के 7 नॉर्दर्न लाइट इन्फैंट्री के अधिकारी खड़े हैं। भारतीय वायुसेना के तमाम सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह मलबा एफ -16 विमान का है, जिसे मार गिराया गया था और जिसका मलबा पाक अधिकृत कश्मीर में गिरा था।

पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद से ही पाकिस्तानी मीडिया इमरान सरकार की तरह ही लगातार झूठ परोस रहा है। पाकिस्तानी मीडिया में F-16 के मलबे को भारतीय मिग-21 का बताया जा रहा है। जबकि साफ-साफ वह F-16 के इंजन का हिस्सा दिख रहा है।

पाकिस्तान न सिर्फ अपने किसी विमान को मार गिराए जाने से इनकार कर रहा है, बल्कि उसकी सेना के प्रवक्ता ने तो यहां तक झूठ बोला कि बुधवार को एफ-16 का इस्तेमाल हुआ ही नहीं। तस्वीर से बेशर्म पाकिस्तान के इस झूठ की पोल खुल रही है। मलबा F-16 का ही है, इसमें किसी शक की गुंजाइश नहीं बची है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version