Site iconSite icon AR Live News

पाकिस्तान का दावा भारतीय पायलट उनके कब्जे में, मिग 21 पायलट मिसिंग है : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली,(ARlive news)। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारतीय वायु सेना द्वारा एक पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। हमने एक मिग 21 खो दिया है। पायलट कार्रवाई में गायब है। पाकिस्तान का दावा है कि वह उनकी हिरासत में है। हम तथ्यों का पता लगा रहे हैं।

रवीश कुमार ने बताया कि भारतीय वायु सेना द्वारा एक पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। हमने विश्वसनीय सबूतों के आधार पर पाकिस्तान में जैश के ठिकानों पर हमला किया था। हमें जानकारी मिली थी कि जैश भारत में आतंकी हमला करना चाहता था। इसके खिलाफ भारत ने वायुसेना का इस्तेमाल किया था।

रवीश ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि पाकिस्तान ने हमारे सैन्य संस्थानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हमने पाकिस्तान के प्रयास को असफल करते हुए उसके एक विमान को मार गिराया है। इस दौरान हमारा एक मिग 21 का एक पायलट मिसिंग है। पाकिस्तान ने कहा है कि पायलट उनके कब्जे में है। हम तथ्य की जांच कर रहे हैं। भारत सरकार के एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर भी थे।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version