Site iconSite icon AR Live News

75 पन्ने लेकर छात्र परीक्षा देने पहुंचा : नकल करते पकड़ा गया

उदयपुर,(ARlive news)। सुखाड़िया विश्वविद्यालय में चल रही स्वयंपाठी छात्रों की परीक्षा के दौरान सोमवार सुबह एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। ताजुब्ब की बात यह थी कि छात्र की जब तलाशी ली गई तो उसकी जेबों से किताब के 75 पन्ने निकले, छात्र इतना शातिर था कि जेब में इन पन्नों को रोल कर बिलकुल कारतूस जैसा बनाकर कर लाया था।

परीक्षा देने आए स्वयंपाठी छात्र से 75 पन्ने बरामद होने से की घटना पूरे विश्वविद्यालय में चर्चा का विषय बना रहा और विश्वविद्यालय में परीक्षा देने से पूर्व होने वाली चेकिंग व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा।

यूनिवर्सिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइंग टीम चेकिंग के लिए पहुंची, चेकिंग के दौरान परीक्षा देे रहे बीए थर्ड ईयर छात्र रामचन्द्र सनाढ्य की गतिविधि संदिग्ध लगी। चेकिंग की तो उसकी जेबों में कई छोटे-छोटे कारतूसनुमा रोल निकले, उन्हें खोला गया तो वे किताब के पूरे-पूरे पन्ने थे। इतने सारे पन्ने खोलने में टीम को काफी समय लग गया और वह भी चौंक गई। मामला विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाया गया।

Exit mobile version