Site icon AR Live News

तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों की शहादत को नमन किया

उदयपुर,(ARlive news)। पुलवामा आतंकी हमले में और प्रत्युत्तर में कार्यवाही करते हुए जवानों की शहादत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकालकर उनको नमन किया।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा ध्वज के साथ टाउन हॉल में एकत्र हुए। जहां से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा प्रारंभ की। हरी झंडी दिखाकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया यात्रा को रवाना किया।

तिरंगा यात्रा बापू बाजार, सूरजपोल, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर ,हाथीपोल ,अश्विनी बाजार, दिल्ली गेट होते हुए पुनः टाउन हॉल में समाप्त हुई। समापन पर जिला अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Exit mobile version