Site icon AR Live News

उदयपुर में आखिर कहां से और क्यों आ रहे हैं इतने हथियार : एक महीने में 16 अवैध पिस्टल बरामद

उदयपुर,(ARlive news)। जिले में देशी पिस्टल और कट्टों की सप्लाई बड़े स्तर पर हो रही है। सवाल यह है कि आखिरकार इतने हथियार शहर में क्यों लाए जा रहे हैं और कहां से लाए जा रहे हैं। बढ़ती गैंगवार, व्यापारियों से अवैध वसूलियों के बढ़ते धंधे में बदमाशों के लिए हथियारों की सप्लाई तो हो ही रही है, जमीनों की दलाली करने वाले कई व्यापारी और भूमाफिया भी हथियारों का उपयोग कर रहे हैं।

शहर में हथियारों की सप्लाई इस बात से भी जाहिर है कि पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ में उनसे बड़े स्तर पर अवैध देशी पिस्टल, कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि उनकी स्पेशल टास्क फोर्स ने पिछले एक महीने में 16 देशी पिस्टल, कट्टे और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों की धरपकड़ सहित अवैध हथियारों की बरामदगी अभियान स्तर पर की जा रही है।

प्रोपर्टी डीलर से बरामद की देशी पिस्टल

बुधवार को भी गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बलीचा क्षेत्र में नाकाबंदी कर नीचम, एमपी हाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 14 निवासी दिनेश गौराणा पुत्र रमेश गौराणा को एक अवैध पिस्टजल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश प्रोपर्टी डीलर है और नीमच से एक साल पहले हथियार लेकर आया था।

Exit mobile version