Site icon AR Live News

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ : मेजर, चार जवान शहीद, पुलवामा हमले का मास्टर माइंड मारा गया

श्रीनगर,(ARlive news)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा के पिंगलिना क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए। पुलवामा में जवानों ने जैश के टॉप कमांडर कामरान को घेर लिया। जैश के दो आतंकी ढेर हो गए हैं। मारे गए आतंकी पुलवामा हमले का मास्टर माइंड जैश-ए-मुहम्मद का अब्दुल गाजी और कामरान बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई जब सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों की यहां छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पिंगलिना गांव को घेर लिया।

सुरक्षाबलों ने लगातार आतंकवादियों को घेर लिया और गोलियां चलाई जा रही है। आतंकी घर में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबल उस मकान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने जोर से फायरिंग करते हुए मकान से बाहर की तरफ भागते हुए जवानों पर गोलियां चलाई। इस हादसे में एक मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ में मेजर डीएस डोंडियाल, हेड कांस्टेबल सेवा राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंह शहीद हो गए। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र को सेना ने चारों ओर से घेर लिया गया है।

आपको बताते जाए कि 14 फरवरी को पुलवामा जिले में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए अटैक को लेकर पूरे देश में रोष व्यक्त किया जा रहा है। पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने सेना को ख्फ्री हैण्ड कर दिया है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version