Site icon AR Live News

पुलवामा आतंकी हमला : शहीदों की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, बाजार बंद रहे

उदयपुर,(ARlive news) । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए राजसमंद के बिनोल गांव निवासी नारायण लाल गुर्जर, जयपुर शाहपुरा के गोविंदपुरा बासड़ी ग्राम निवासी रोहिताश लाम्बा, धौलपुर राजाखेड़ा के जैतपुर ग्राम निवासी भगीरथ कंषाना और कोटा सांगोद के विनोद कलां ग्राम निवासी हेमराज मीणा की पार्थिव देह राजकीय सम्मान के साथ शनिवार सुबह उनके घर लायी गयी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव और दूर दूर से लोग उनके घर पहुंचे।

सेना के अधिकारी शहीद नारायण लाल गुर्जर की पार्थिव देह सुबह करीब 11.30 बजे हेलीकाप्टर से राजसमंद लेकर पहुँचे। वहां से पार्थिवदेह घर ले जाई गयी।

घर पर पार्थिव देह पहुंचते ही हिम्मत बांध कर बैठे परिजनों की रुलाई फूट गयी। सैनिक सम्मान के साथ शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई, अंतिम यात्रा में शामिल होने जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी ने फूल अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि देकर सलाम किया। उदयपुर, राजसमन्द, जयपुर, धौलपुर, कोटा, अलवर सहित अन्य जिलों के कई प्रमुख क्षेत्रो में व्यापारियों ने इस हमले के विरोध में दुकानें, बाजार बंद रखे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शहीदों की अंतिम यात्रा की कुछ झलकियां : अपडेट जारी…

रोहिताश लाम्बा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब : 

शहीद भगीरथ के अंतिम दर्शन करते लोग : 

 

Exit mobile version