थानेदार भरत योगी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर नाकाबंदी करने पर एक पिकअप आती हुई दिखी, उसे चेक करने के लिए रूकवाने का प्रयास किया तो पिकअप चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए रावलिया कलां गांव की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने तस्कर का पीछा किया, लेकिन तस्कर वणी गांव तिराहे से करीब 2-3 किलोमीटर आगे गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाषी ली तो उसमें अफीम डोडाचूरा से भरे 35 कट्टे बरामद हुए। इन कट्टों में 841.300 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ है। पुलिस गाड़ी के आधार पर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
