Site icon AR Live News

शहीद के 6 वर्षीय पुत्र ने कहा मैं पुलिस में जाऊंगा, आतंकवादियों को बंदूक से मारूंगा

राजस्थान,(ARlive news)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों में 4 राजस्थान के सपूत थे। इन हमले के बाद जहां पूरा देश और राजस्थान शोक में है, वहीं कोटा के सांगोद में विनोद कलां गांव निवासी शहीद हेमराज मीणा के 6 साल के बेटे की हिम्मत देख सभी को गर्व महसूस हुआ।

हेमराज के 6 साल के बेटे ने कहा रिशु ने कहा मैं पुलिस में जाउंगा और आतंकवादियों को बंदूक से मारूंगा। बड़े पुत्र अजय ने कहा मुझे मेरे पिता पर गर्व है। चारों शहीद राजसमंद के नारायण लाल गुर्जर, कोटा के हेमराज मीणा, जयपुर शाहपुरा निवासी रोहिताश लांबा और धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी भागीरथ कंषाना के गांव में हर किसी की आंख नम थी, लेकिन सभी की आंखों में एक गुस्सा भी था। लोग इस हमले का बदला चाहते हैं, लोगों ने सरकार ने मांग की कि हमारे जवानों की शहादत जाया नहीं जानी चाहिए, उन्हें इस हमले का बदला चाहिए। आतंकवादियों के कटे हुए सिर चाहिए।

शहीद राजसमंद के बिनोल गांव के रहने वाले नारायण लाल गुर्जर के घर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि नारायण लाल गांव के युवाओं के लिए हीरो थे। वे चार साल बाद रिटायर होने वाले थे, तो गांव के युवा उनसे सेना में भर्ती होने के लिए मार्गदर्शन भी लिया करते थे।

नारायण लाल की 14 साल की बेटी हेमलता ने बताया कि पिता जी पिछले दिनों छुट्टियों पर घर आए थे और छुट्टी पूरी होने पर बुधवार शाम को ही जम्मू-कश्मीर पहुंचे। पापा ने जल्द घर आने का वादा किया था, लेकिन वे अब नहीं आएंगे। नारायण के 14 साल की बेटी और 12 साल का बेटा मुकेशु है।

Exit mobile version