Site icon AR Live News

बच्चों की गैंग छोटी दुकानों के ताले तोड़ कर रहे थे चोरी

उदयपुर,(ARlive news)। ऋषभदेव पुलिस ने क्षेत्र में चोरियां कर रहे बच्चों का गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह रात को क्षेत्र में लगे केबिन का ताला तोड़कर मोबाइल सहित अन्य सामग्री चोरी कर ले जाता था।

थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गिरोह के पांच अपचारियो को पकड़ा है। 9 जनवरी को क्षेत्र के हिमांशु पुत्र सुंदरलाल गनोड़िया ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि मेरा पुराना बस स्टैंड पर मोबाइल का केबिन था, रात को केबिन का ताला तोड़कर बदमाश मोबाइल और सामग्री चोरी कर ले गए।

पड़ताल में कुछ बच्चों की गतिविधियां संदिग्ध मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उन्होंने चोरी कबूल कर ली। पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चों का गिरोह बनाया था और चोरी की वारदातें कर रहे थे। इस गिरोह को पकड़ने में एएसआई शंभु सिंह, हेडकांस्टेबल प्रताप सिंह, कांस्टेबल भरत कुमार, नरेश कुमार, भयोराज, सुरेन्द्र, विनोद, बलवीर, लोकेश, किशोर की मुख्य भूमिका रही।

Exit mobile version