
पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 44 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।
घंटों की चुप्पी के बाद आधी रात के बाद जारी एक बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुआ हमला गंभीर चिंता का विषय है। उसमें कहा गया है, हमने हमेशा घाटी में हिंसक घटनाओं की निंदा की है। पाकिस्तान ने यह खारिज किया कि वह कहीं से भी इस हमले से जुड़ा हुआ है। बयान में कहा गया है, हम जांच के बगैर इस हमले से पाकिस्तान को जोडऩे की भारतीय सरकार के किसी भी व्यक्ति या मीडिया की कोशिशों को सिरे से खारिज करते हैं।
