Site icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद, 35 से ज्यादा जख्मी

पुलवामा,(ARlive news)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर IED और गोलियों से हमले की खबर है। पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने IED से हमला किया। जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 45 जवानों के जख्मी होने की खबर है। आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

बताया जा रहा है कि सीआपीएफ के काफिले में दर्जनभर गाड़ियां शामिल थीं। इसमें 2500 से अधिक जवान सवार थे। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पहले सुरक्षाबलों की एक गाड़ी को निशाना बनाया है। फिर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। आतंकियों ने IED के साथ ग्रेनेड भी फेंका, हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

इस हमले के बाद सेना ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर ट्रैफिक रोक दिया है और सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं, अवंतिपोरा, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और श्रीनगर जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।बताया जा रहा है कि आतंकियों को इस हमले के लिए लोकल लेवल पर मदद मिली है। सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में IED प्लांट किया गया था। सीआरपीएफ का काफिला जब इधर से गुजरा, तो वहां ब्लास्ट हो गया। काफिले की कई गाड़ियां भी इस ब्लास्ट की चपेट में आ गईं। जानकारी के मुताबिक, घायल जवानों की हालत गंभीर है। बता दें इससे पहले पुलवामा के ही एक निजी स्कूल के अंदर धमाका हुआ था। जिसमें लगभग 10 बच्चे जख्मी हुए थे। साथ ही आज इंफाल के कांचीपुर में एक स्कूल के बाहर IED बम मिलने की सूचना मिली थी। पुलवामा में बम धमाके के बाद सुरक्षा बल ज्यादा सतर्कता बरत रहे हैं।

Exit mobile version