
पुलिस ने बताया कि उदित और मोहित भूपालपुरा क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। 11 फरवरी की रात को गिरिराज भी इनके कमरे पर पहुंच गया। तीनों ने मिलकर शराब पी और फिर रैगिंग लेने के लिए बहाने से चार जूनियर छात्रों को कमरे पर बुलाया। जब ये चारों छात्र कमरे पर पहुंचे तो उदित, मोहित और गिरिराज ने इनके जबरन कपड़े खोले, फिर मुर्गा बनाकर पिछले हिस्से में जूते मारे। नशे में धुत इन सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और जब इन्होंने शराब नहीं पी तो इन्हें लड़कियों की तरह डांस करने पर मजबूर किया।
चारों छात्र रैगिंग के बाद बमुश्किल वहां से निकले और फिर अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग छात्रों के साथ हुई इस रैगिंग के मामले के खुलासे के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
