Site icon AR Live News

राफेल पर CAG रिपोर्ट : कांग्रेस ने कहा सरकार के दबाव में बनी है रिपोर्ट, जेटली ने बताया सत्य की जीत

नई दिल्ली,(ARlive news)। राफेल सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार काफी समय से विवाद में रही है। विपक्ष राफेल मामले को लेकर मोदी सरकार को कठगड़े में खड़ा करने की कोशिश कर है। वही आज संसद सत्र के अंतिम दिन पेश हुए CAG रिपोर्ट को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सत्ताधीश पार्टी और विपक्ष में राफेल मामले को लेकर वार-प्रत्यावार का दौर शुरू हो गया है।

राफेल डील को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कैग (CAG) की रिपोर्ट पेश की। सीएजी रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन ने सदन में रखा। रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार ने जो राफेल डील की है वह यूपीए सरकार से 2.86 फीसदी सस्ती है। मोदी सरकार के उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है जिसके तहत कहा जा रहा था कि यूपीए सरकार से 9 फीसदी सस्ती है। अरुण जेटली ने इसे सरकार की जीत बताते हुए कहा कि CAG रिपोर्ट से सच सामने आ गया है

CAG की रिपोर्ट के बाद इसपर सियासी महाभारत शुरू हो गया है। कांग्रेस ने CAG रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं तो वहीं अरुण जेटली ने इसे सत्य की जीत बताया। कांग्रेस के सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने राफेल डील मामले पर सीएजी रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस रिपोर्ट में राफेल की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लगता है सरकार के दबाव में यह रिपोर्ट बनी है। CAG रिपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि हमारे आरोप सही साबित हो गए हैं। सीएजी रिपोर्ट में न तो कोई बैंक गारंटी का जिक्र किया गया है और न ही खाते की बात है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version