Site icon AR Live News

एक और भाजपा नेता ने प्रियंका पर की ओछी टिप्पणी

नई दिल्ली,(ARlive news)। भाजपा के एक और नेता ने प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक और  विवादित टिप्पणी किया। यह टिप्पणी उनके पहनावे को लेकर है। पार्टी के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा, ‘प्रियंका जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती हैं।

द्विवेदी ऐसे पहले ऐसे नेता नहीं हैं जिन्होंने प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। इससे पहले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पिछले महीने प्रियंका को ‘शूर्पणखा’ और राहुल गांधी को ‘रावण’ कह चुके हैं। जैसे ही प्रियंका क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वह साड़ी और सिंदूर लगाकर आती हैं।’

यह बयान उन्होंने रविवार शाम बस्ती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया । बस्ती से भाजपा सांसद द्विवेदी ने कहा, ‘हालांकि भाजपा या मेरे लिए प्रियंका गांधी कोई मुद्दा नहीं हैं क्योंकि राहुल गांधी पहले ही फेल हो चुके हैं। प्रियंका भी जल्द ही फेल साबित होंगी ।

Exit mobile version