Site icon AR Live News

कुम्भ के लिए उदयपुर और जोधपुर से चलेगी स्पेशल ट्रैन

उदयपुर,(ARlive news)। उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुम्भ जा रहे यात्रियों की संख्या को देखते हुए उदयपुर और जोधपुर से कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू करने का निर्णय किया है। यह ट्रेन उदयपुर से 13 फरवरी, 20 फरवरी औऱ 27 फरवरी को रवाना होगी और सूबेदारगंज (इलाहाबाद) तक जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि उदयपुर से शुरू की गई ट्रैन में 1 सैकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 9 सैकंड स्लीपर और 2 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड के कुल 18 डिब्बे हैं। ट्रैन 13,20 और 27 फरवरी को उदयपुर से सूबेदार गंज इलाहाबाद के लिए रवाना होगी और 14,21 और 28 फरवरी को सूबेदारगंज इलाहाबाद से उदयपुर वापस लैटेगी।

जोधपुर से ट्रैन सूबेदारगंज के लिए 12 फरवरी और 26 फरवरी को चलेगी और 13, 27 फरवरी को सूबेदारगंज इलाहाबाद से जोधपुर लौटेगी।

Exit mobile version