प्रधानमंत्री योजनाबद्ध तरीके से लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं : एचडी कुमारस्वामी
एक तरफ मोदी देश के नेताओं को उपदेश देते हैं और दूसरी तरफ अपने दोस्त को कालेधन के जरिए लोकतंत्र को गिराने का बढ़ावा देते हैं। मेरे पास अपनी बात के लिए सबूत है और मैं यह बेनकाब करूंगा – मुख्यमंत्री
इन सब के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री योजनाबद्ध तरीके से लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। मैं सभी विपक्षी पार्टियों से आगे आकर संसद में उनको बेनकाब करने की अपील करता हूं। कुमारस्वामी ने एक ऑडियो जारी किया जिसमें कथित रूप से येदियुरप्पा एक विधायक को 25 लाख रुपए और मंत्रिपद की पेशकश कर रहे हैं। दूसरी तरफ वकील आरएलएन मूर्ति ने भाजपा के नेता बीएस युदियुरप्पा, मल्लेशवरम, विधायक अश्वनाथ नारायण और अन्य नेताओं के खिलाफ अपहरण का माला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह सदन के कुछ सदस्यों को गलत तरीके से गिरफ्त में रखकर बजट सत्र में हिस्सा नहीं लेने दे रहे हैं।
सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी
