Site icon AR Live News

श्रीमाली प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बने : उदयपुर में राजस्थान रोडवेज पदाधिकारियों ने किया स्वागत

उदयपुर,(ARlive news)। जगदीश राज श्रीमाली के दूसरी बार निर्विरोध राजस्थान प्रदेश इंटक के अध्यक्ष निर्वाचित होने होने पर उदयपुर में राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस (इन्टक) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाभचन्द खटीक व इन्जि. जीतमल चौहान सहित समस्त सदस्य, पदाधिकारियों ने उदियापोल चौराहे पर जगदीश राज श्रीमाली का स्वागत कर शुभकामनाएं दी और पटाखे फोड़े।

इस अवसर पर राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस (इन्टक), उदयपुर की अध्यक्ष भूवनेश्वरी राणावत, कल्पना चौधरी, ओमकार उपाध्याय, प्यारेलाल ढाका, युसुफ, विक्रम सिंह, दिलीप कटारा, लक्ष्मीनारायण नागदा, कल्लु सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version