Site icon AR Live News

डॉ. सतीश कुमार शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमैन्ट अवार्ड 2019 से होंगे सम्मानित

उदयपुर,(ARlive news)। पूर्व वन अधिकारी एवं जाने-माने प्रकृतिविद डॉ.  सतीश कुमार शर्मा को उनके चार दशक से प्रकृति संरक्षण हेतु किये जा रहे अध्ययन एवं प्रयासो के लिये लाइफ टाइम अचीवमैन्ट अवार्ड के रूप में वर्ष 2019 का ’’जाइस वाइल्ड लाइफ कन्जरवेशन अवार्ड’’ देने की  घोषणा की गई है।

यह पुरूस्कार गत 20 वर्षो से वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र मे श्रेष्ठ कार्य करने वालो को कार्ल जाइस इन्डिया प्रा.लि. द्वारा दिया जाता है। इस वर्ष के पुरूस्कार हेतु उदयपुर के डॉ.  सतीश कुमार शर्मा का चयन समिति द्वारा मनोनयन किया गया है। यह पुरूस्कार 22 मार्च 2019 को इन्डिया हैबीटाट सेन्टर, नई दिल्ली मे डॉ.  सतीष कुमार शर्मा को प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version