Site icon AR Live News

भाजपा पार्षद के भाई की हत्या, पूर्व पार्षद हिरासत में : फतहनगर में तनावपूर्व माहौल

विधायक सहित भाजपा के कई पदाधिकारी पहुंचे फतहनगर, पूर्व पार्षद और उनके पुत्र हिरासत में । 

उदयपुर,(ARlive news)। जिले में बुधवार सुबह भाजपा पार्षद सरोज अग्रवाल के भाई फतहनगर निवासी सत्यनारायण अग्रवाल की हत्या कर आरोपी लाश मावली नाथद्वारा रोड पर बड़ियार के पास गायरियावास गांव में सड़क किनारे पटक कर फरार हो गए। हत्या की सूचना जैसे ही फतहनगर पहुंची, वहां ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किए। आक्रोषित व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया और वाहन व टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना मिलते ही मावली विधायक धर्मनारायण जोशी सहित उदयपुर शहर से भाजपा पदाधिकारी भी फतहनगर पहुंच गए। पुलिस ने पूर्व पार्षद और उनके पुत्र को हिरासत में लिया हुआ है। हालां कि व्यापारियों ने आरोपी के जुर्म कबूल नहीं करने तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दी है। पुलिस ने समझाइष कर माहौल तो शांत कर दिया, लेकिन भाजपा नेताओं सहित व्यापारी धरने पर बैठे हुए हैं।

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण अग्रवाल की दुकान और आरोपी पक्ष की दुकान आमने-सामने है और इनके बीच व्यापार को लेकर पिछले कुछ समय से रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सत्यनारायण अग्रवाल को मारपीट कर हाथ पीछे बांध दिए और नींद की ज्यादा गोलियां खिलाकर हत्या कर लाष सड़क किनारे फेंक गए। संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ जा रही।

Exit mobile version