Site icon AR Live News

लापरवाही ने ले ली जान : कार की तेज गति से गई दो मेडिकल छात्रों की जान, बाइक सवार गंभीर

कैसे मने सड़क सुरक्षा सप्ताह ? चीरवा टनल के पास हुआ भीषण हादसा

उदयपुर,(ARlive news)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जहां पुलिस सुरक्षित ड्राइविंग का मैसेज जे रही है, वहीं सुखेर थाना क्षेत्र के चीरवा टनल में बुधवार सुबह तेज गति में चल रही कार ने बाइक टक्कर मारी और रेलिंग व बिजली का पोल तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार दो मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र जोधपुर से उदयपुर घूमने आ रहे थे।

थानाधिकारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सांचोर निवासी सुनील सारण पुत्र जगदीश चन्द्र विश्नोई, बज्जू खालसा बीकानेर निवासी सुनील राजाराम विश्नोई की मौत हुई है। कार में पीछे की सीट पर बैठे लक्ष्मणगढ़ सीकर निवासी रोहित पुत्र देवकरण चौधरी और सिरसा हरियाणा निवासी सोनू विश्नोई पुत्र रतन गंभीर घायल है, ये एमबी हॉस्पिटल में उपचाररत हैं। कार ने जिस बाइक को टक्कर मारी उसका चालक प्रकाश गमेती की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर्स ने उसे तत्काल अहमदाबाद रैफर कर दिया था। कार सवार चारों छात्र जोधपुर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सैकंड ईयर के छात्र हैं, वहीं बाइक सवार प्रकाश गमेती सहारा इंडिया कंपनी में एजेंट है।

टक्कर इतनी भीषण की सरिए कार के अंदर घुस गए

पुलिस ने बताया कि छात्र जोधपुर से उदयपुर घूमने आ रहे थे और सुनील कार चला रहा था। तेज गति में होने के कारण चीरवा टनल से आगे भैरूनाथ ढाबे के पास टर्न पर कार अनियंत्रित हो गई, कार ने पीछे से बाइक को भीषण टक्कर मारी और फिर रोड की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए, बिजली के पोल को उखाड़ते हुए साइड में फंस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोड किनारे लगी रेलिग के सरिए कार में घुस गई। आगे बैठे दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version