Site icon AR Live News

उदयपुर के लिए नई सौगात : 11 फरवरी से उदयपुर-कामाख्या जंक्शन ट्रेन शुरू होगी

उदयपुर,(ARlive news)। केन्द्र सरकार की ओर से उदयपुर वासियों को कामाख्या रेल की नई सौगात मिली है। अब उदयपुर से लोग सीधे कामाख्या, गुआहाटी की ट्रेन पकड़ सकेंगे। 11 फरवरी को इसकी शुरूआत होगी।

सांसद अर्जुनलाल मीणा ने बताया कि 11 फरवरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उदयपुर से कामाख्या के लिए रवाना किया जाएगा। अभी तक उदयपुरवासियों को कामाख्या मंदिर दर्शन करने जाने के लिए पहले जयपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों को सीधे उदयपुर से कामाख्या की ट्रेन मिल सकेगी। यह सुविधा 11 फरवरी से उदयपुर में शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version