Site icon AR Live News

कुराबड़ में सीएचसी के पास छह महीने का कन्या-भ्रूण मिला

सीएचसी में भर्ती मरीजों की पड़ताल कर रही पुलिस।

उदयपुर,(ARlive news)। जिले के कुराबड़ ब्लॉक की सीएचसी के पास मंगलवार सुबह कन्या-भ्रूण पाया गया। सुबह जब लोग बाजार आए और चहल-पहल बढ़ी तो लोगों की निगाह भ्रूण पर पड़ी। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।

चाइल्ड लाइन कोर्डिनेटर नवनीत औदिच्य ने बताया कि सीएचसी के पास मिला कन्या भू्रण करीब 6 महीने का है। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि गर्भवती महिला की 6 महीने के गर्भ में ही जबरन डिलीवरी करवाई गई और कन्या भ्रूण को आस-पास फेंका गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है और आस-पास ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

सीएचसी के कैमरे बंद, रजिस्टर में एंट्री नहीं

पुलिस ने बताया कि सीएचसी के आस-पास रात को लोगों की आवाजाही चेक करने के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सभी बंद मिले, इससे फुटेज नहीं मिल सके हैं वहीं सीएचसी के रजिस्टर में भी भर्ती हुई महिला की कोई एंट्री नहीं है। ऐसे में पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Exit mobile version