Site iconSite icon AR Live News

7 करोड़ व्यापारियों के लिए बेहद निराशाजनक बजट : कैट

नई दिल्ली,(ARlive news)। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वित्त मंत्री पियूष गोयल द्वारा आज सांसद में प्रस्तुत किये गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की कुल मिलाकर एक अच्छा बजट है लेकिन देश के 7 करोड़ व्यापारियों के लिए बेहद निराशाजनक बजट है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की बजट में अर्थव्यवस्था के सभी वर्गों को सुविधाएँ दी गई है लेकिन व्यापारी वर्ग को पूरी तरह नकार दिया गया है जबकि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में रीड की हड्डी का काम करते हैं ! बजट को देख कर लगता है की व्यापारी अवांछनीय है।

भरतिया एवं खंडेलवाल ने कहा की दो दिन पहले व्यापारियों के लिए वाणिज्य मंत्रालय में विभाग बनाकर एवं कल ई कॉमर्स में एफडीआई पालिसी को आगे न बढ़ाने के सरकार के निर्णय से देश भर के व्यापारियों को बजट से बड़ी उमीदें थी लेकिन बजट में व्यापारियों का कोई जिक्र तक न होने से व्यापारी बेहद निराश है !

उन्होंने कहा की वो एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री पियूष गोयल को नए सिरे से एक ज्ञापन भेजकर व्यापारियों के प्रमुख मुद्दों को सुलझाने का आग्रह करेंगे।

सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version