Site iconSite icon AR Live News

तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के 108 फ़ीट कमलाकर चरण कमल का शिलान्यास समारोह

उदयपुर,(ARlive news)। राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूम्बर के निकटवर्ती 250 वर्ष प्राचीन अतिशय क्षेत्र आदि वात्सल्य तीर्थ धाम बस्सी में आगामी 1 मार्च से 4 मार्च तक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के 108 फ़ीट कमलाकर चरण कमल का शिलान्यास समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार भींडर ने बताया कि आदिनाथ भगवान के 108 फ़ीट चरण कमल, 45 फ़ीट ऊंची आदिनाथ भगवान की परिकर युक्त प्रतिमा, 61 इंची ऊची 24 तीर्थंकरों की 24 प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। शिलान्यास समारोह में देश भर के 50000 से अधिक श्रावकगण भाग लेंगे।

अनिल स्वर्णकार ने बताया कि यह आयोजन उदयपुर संभाग का अभी तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। जिसमें दिगंबर परंपरा के 10 श्रमण संघो आचार्य रयण सागरजी महाराज, आचार्य वैराग्यनंदीजी महाराज,आचार्य सूंदरसागरजी महाराज, आचार्य समता सागरजी महाराज, आचार्य अनुभवसागरजी महाराज ,मुनि आज्ञा सागर जी महाराज, गणिनी आर्यिका प्रज्ञामती माताजी, गणिनी आर्यिका सिद्धांतमतिमाताजी ,गणिनी आर्यिका प्रसन्नमति माताजी ,आर्यिका शशांकमति माताजी का ससंघ महामिलन एवं उनके ससंघ सानिध्य लगभग 100 सन्तो की पावन उपस्थिति में यह आयोजन होगा।

Exit mobile version