Site iconSite icon AR Live News

जयपुर में रेल हादसा : दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और डिब्बे पटरी से उतरे

जयपुर,(ARlive news)। जयपुर मंडल के सवाईमाधोपुर-जयपुर रेल खंड पर सांगानेर स्टेशन पर यार्ड में प्रवेश करते समय दोपहर करीब 1 बजे जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और एक गार्ड डिब्बा पटरी से उतर गए। हादसा होते ही जैसे ही ट्रेन डगमगाई, यात्री घबरा गए। ट्रेन उस वक्त स्पीड में नहीं थी, इसलिए गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दयोदय एक्सप्रेस सांगानेर स्टेषन पर यार्ड में प्रवेश कर ही रही थी, जब यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर जयपुर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन तत्काल मौके पर भेज दी गई। रेलवे अधिकारी और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचे और राहतकार्य शुरू कर दिया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों और इंजीनियरों ने मौका-मुआयना कर हादसा होने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

रेल हादसे से प्रभावित ट्रेन

इस रेल हादसे से जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, कोलकाता-उदयपुर एक्सप्रेस, जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन, विषाखापट्टन-भगत सिंह की कोठी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कुछ के समय में परिवर्तन है तो कुछ को अन्य रूट से डायवर्ट किया गया है।

देखें हादसे के बाद मौके का वीडियो :

Exit mobile version