Site iconSite icon AR Live News

लग्जरी कारों में निकला बच्चों का शाही काफिला, स्पीड बोट से लहरों में की मस्ती

दैनिक भास्कर, अर्थ डायग्नोस्टिक और एनआईसीसी के साझे में हुए जॉय ऑफ गिविंग राइड में “AR live news” डिजिटल मीडिया सहयोगी रहा।

उदयपुर,(ARlive news)। गणतंत्र दिवस के उपरांत बुधवार को शहर में 70 वंचित और निराश्रित बच्चों ने लग्जरी कारों और स्पीड बोट की अनूठी राइड में सपनों की उड़ान भरी। भास्कर के जाय ऑफ गिविंग अभियान के तहत सभी निराश्रित बच्चे रमाडा रिसोर्ट में इकट्ठे हुए। यहां बच्चों का नए वस्त्र, गिफ्ट हैंपर्स और रंग-बिरंगे गुब्बारों से स्वागत हुआ और वीआईपी मेहमानों की तरह आवभगत की गई। रमाडा रिसार्ट में बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और खूब सारा डांस किया।

इसके बाद बच्चे बीएमडब्ल्यू, जगुआर, ऑडी जैसी लग्जरी कारों में बैठकर बच्चों का काफिला रमाडा रिसोर्ट से रवाना हुआ। अतिथियों डॉ. अरविंदर सिंह, डॉ. स्वीटी छाबड़ा, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉली तलदार, डॉ. खुशी छाबड़ा, बिंदु शर्मा, अशरफ खान, योगेश मिश्रा, पुरवाई सिद्धार्थ मेहता ने काफिले को हरी झंडी दिखाई। बच्चों ने लग्जरी कारों में शहर भ्रमण किया और काफिला फतहसागर पहुंचा। यहां बच्चों ने एमएम ट्रेवल्स स्पीड बोट में बोटिंग कर लहरों को इतना करीब देखकर रोमांचित हो उठे। स्पीड बोट की मस्ती के बाद बच्चों को अंडर द सन फिश एक्वेरियम ले जाया गया, जहां बच्चे इतनी सारी रंग-बिरंगी मछलियां देखकर उत्सुकता से भर उठे और मछलियों के बारे में कई सवाल फिश एक्वेरियम की टीम से पूछे।

एआर लाइव न्यूज ने इन सभी पलों को कैमरे में कैद किया और बच्चों ने उनके अनुभव पूछे। बच्चों ने बताया कि वे पहली बार इतनी बड़ी कार में बैठे और स्पीड बोट में बोटिंग की। कुछ बच्चों ने कहा कि वे कार में ही पहली बार बैठे थे। बच्चों ने कहा यह उनके लिए प्रेरणादायी है, वे भी मेहतन करेंगे और अपने दम पर सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

इस आयोजन के सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, अरावली हॉस्पिटल, मिराज ग्रुप, फैशन स्टार, रॉकवुड्स स्कूल, ग्रेस कॉलोनाइजर्स पार्टनर रहे। हॉस्पिटेलिटी पार्टनर रमाडा रिसोर्ट रहे। कार्यक्रम में एमएम ट्रेवल्स, आरनोल्ड फिटनेस क्लब, डीएनजी स्टूडियो, राउंड टेबल इंडिया उदयपुर, 18 कलर्स, एआर लाइव न्यूज, ओरिएंटल पैलेस, अंडर द सन फिश एक्वेरियम, जश्नवाले सहयोगी रहे थे।

कार्यक्रम के वीडियो

https://youtu.be/cn3jLn1a3w4

https://youtu.be/rOwykseJa28

https://youtu.be/8N8UBY37qjs

https://youtu.be/5gQBhw1UugY

https://youtu.be/PW4uxPJ22PY

https://youtu.be/e8PY7aTAeWA

Exit mobile version