Site iconSite icon AR Live News

महिलाओं का चैन लूटने वाले बदमाश पकड़े गए : जिस हाथ पर जय-अंबे लिखवाया उसी से करता वारदातें

20 चेन लूट और घरों में चोरी की 15 वारदातें कबूलीं। 

उदयपुर,(ARlive news)। जावरमाइंस पुलिस ने लोगों का महिलाओं सहित आमजनता का सुख-चैन लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश के हौंसले इतने बुलंद थे कि इन्होंने एक के बाद एक कई वारदातें की। पुलिस ने जब इन्हें पकड़ा तो बदमाशों ने उदयपुर जिले में महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की 20 और घरों में ताला तोड़कर चोरी करने की 15 वारदातें कबूल कीं।

पकड़े जाने के बाद भी बदमाशों में अफसोस नहीं है, हाथ पर गुदा हुआ जय अंबे दिखाकर बदमाश ने कहा इसी हाथी से करता हूं वारदातें। मां अंबे का नाम लिखवाकर उसने महिलाओं के साथ ही वारदातें की।

एसएचओ धनपत सिंह ने बताया कि देवपुरा कालबेलिया बस्ती निवासी सुरेश (23) उर्फ सूरज पुत्र नेका, ईश्वर (21) पुत्र धन्ना और पाराई परसाद निवासी विक्रम (21) पुत्र खेमा कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुखेर, सवीना, धानमंडी, डबोक, ऋषभदेव, खेरवाड़ा, बावलवाड़ा, परसाद, सेमारी, सराड़ा, सलूंबर, डूंगरपुर, आसपुर, देलवाड़ा सहित अन्य स्थानों पर 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदातें और 15 से ज्यादा घरों में ताला तोड़कर चोरी करना कबूला है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे दिन में सूने मकानों की रैकी करने निकलते थे और इस दौरान राह चलते कोई महिला दिख जाए और वह चेन पहने होती थी तो वहां से ये बदमाशों चेन स्नेचिंग की वारदात कर ही निकलते थे। बदमाशों चोरी और लूट से मिले रूपयों को शराब पीने, पार्टियां करने में खर्च कर देते थे।

जिस हाथ से महिलाओं की चेन लूटता, उस लिखवा रखा जय अंबे

आरोपी विक्रम महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदातों में माहिर है। वह जिस हाथ से महिलाओं के गले पर चेन लूटने के लिए झपट्टा मारता था, उस पर उसने जय अंबे लिखवाया हुआ है। विक्रम ने कहा मैं इस हाथ से वारदात करूं तो वह खाली नहीं जाता। लेकिन उसे इस बात पर तनिक शर्म नहीं आई कि माता रानी का नाम हाथ पर लिखवा कर वह महिलाओं के साथ ही वारदातें कर रहा था।

उम्र से ज्यादा लूट-चोरियां

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल की है, लेकिन ये अब तक अपनी उम्र से कहीं ज्यादा वारदातें कर चुके हैं और आदतन अपराधी है। विक्रम महिलाओं के गले पर झपट्टा मार चेन लूटने में माहिर है, तो सुरेश गिरोह का सरगना है और घरों की चोरियों को अंजाम देने में उसकी मुख्यभूमिका रहती है। सुरेश और विक्रम के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी और लूट के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं और अब इतनी संख्या में इन बदमाशों ने लूट और चोरियां और कबूली हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी में इस टीम की मुख्य भूमिका

आरोपियों की गिरफ्तारी में एसएचओ धनपत सिंह के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल रमेशचन्द्र, बिनेश कुमार, कांस्टेबल गणेश लाल, विनेष कुमार, वीरेन्द्र कुमार, श्याम सुंदर, मुकेश कुमार, सत्यनारायण और दिनेश की मुख्य भूमिका रही है।

Exit mobile version