Site iconSite icon AR Live News

आवश्यक सूचना : कल से शनिवार तक सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे स्कूल

उदयपुर,(ARlive news)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उदयपुर कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। कलेक्टर आनंदी के निर्देशानुसार कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल सुबह साढ़े दस बजे ही खुलेंगे। स्कूल का समय सुबह 10.30 बजे से दोहपर 3.30 बजे तक का रहेगा।

यह आदेश 30 जनवरी से 2 फरवरी तक सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूलों पर लागू होंगे। वहीं स्कूल के स्टाफ का समय शिविरा पंचाग के अनुसार होगा।

Exit mobile version