Site iconSite icon AR Live News

मेक्सिको पाइपलाइन विस्फोट हादसा अब तक 107 की मौत

मेक्सिको,(ARlive news)। मेक्सिको के हिदाल्गो प्रांत में गैसोलीन पाइपलाइन विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हिदाल्गो प्रांत के लाओलिलपन में संदिग्ध लोगों ने शुक्रवार रात को तेल चुराने के लिए पाइपलाइन तोड़ दी थी और ईंधन इकट्ठा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग रिसाव स्थल पर जुट गए थे। इसके बाद पाइपलाइन में विस्फोट हो गया।

विस्फोट में घायल हुए चार और लोगों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 107 तक पहुंच गई। अभी भी 11 लोगों का इलाज जारी है। हिदाल्गो के गवर्नर उमर फयाद ने इस त्रासदी का जिक्र करते हुए भरोसा दिलाया कि मृतकों के रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी और जांच जारी रहेगी।

फयाद ने कहा कि शवों की शिनाख्त में घंटे, कई दिन, सप्ताह या महीनों लग सकते हैं। तेल कंपनी पेमेक्स ने कहा कि घटनास्थल के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने शनिवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया था।

Exit mobile version