Site iconSite icon AR Live News

शादी से लौट रहे परिवार के साथ हुआ भीषण सड़क हादसा, सास-बहू की मौत

उदयपुर,(ARlive news)। बीकानेर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर वापस उदयपुर लौट रहे एक परिवार की लग्जरी कार नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के बुटाटी गांव की सरहद में असंतुलित होकर पलटी खा गई। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका नागौर के जेएलएन अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जेएलएन अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार हादसे में उदयपुर के गिंगला गांव निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी इंदिरा गुप्ता (60) और बहू प्रतिज्ञा (35) पत्नी केशव पोरवाल की मौत हुई है। सत्यप्रकाश, केेेशव और एक बच्चा घायल हैं।

सत्यप्रकाश पुत्र सौभाग्य प्रकाश जैन का परिवार बीकानेर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर बुधवार को नागौर होते हुए कार से उदयपुर जा रहा था। वापस लौटते समय शाम करीब चार बजे कुचेरा थाना क्षेत्र के बुटाटी गांव की सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग-89 पर लग्जरी कार असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इंदिरा गुप्ता (60) और प्रतिज्ञा (35) की मौत हो गयी।

Exit mobile version