Site icon AR Live News

उदयपुर के ईंट भट्टे पर श्रमिकों को बंधुआ बना जबरन करवा रहे थे काम

कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्यवाही।

उदयपुर,(ARlive news)। जिले में आज के दौर और सख्त कानून के बावजूद श्रमिकों से बंधुआ मजदूरी करवायी जा रही है। गुरूवार को ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ। शिकायत मिलने पर कलेक्टर आनंदी के निर्देश पर टीम ने मौके पर जाकर 12 बंधुआ मजदूरों को वहां से मुक्त करवाया।

ये मजदूर लखावली के मानपुरा स्थित मारूति ब्रिक्स पर कार्यरत थे। प्राप्त शिकायत के अनुसार ये सभी स्वयं की इच्छा से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित अपने मूल निवास स्थान पर जाना चाहते थे लेकिन ईट भट्टा मालिक उन्हें नहीं छोड़ रहा था।

जिला कलक्टर के निर्देश पर बड़गांव नायब तहसीलदार ध्यानचंद दलाल, भू अभिलेख निरीक्षक दयाराम सुथार, श्रम निरीक्षक आई.यू.खान व गजराज सिंह, सुखेर थाने के एएसआई हिरसिंह मय जाब्ता मारूति ब्रिक्स पर पहुंचे एवं श्रमिकों के बयान लिए। श्रमिकों ने बताया कि यहां की मिट्टी में चिकनाहट होने से इट्टे कम बनती है तथा जलवायु उनके अनुकूल नहीं है इसलिए वे अपने मूल निवास स्थान वापस जाना चाहते है। इस पर टीम ने कार्यवाही करते हुए ईट भट्टा मालिक से उनके बकाया वेतन एवं घर जाने का किराया दिलाया। मजदूरों में चार परिवार की चार महिलाएं एवं आठ पुरूष शामिल है।

Exit mobile version