Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर की पहाड़ियों पर बन रही हथकड़ शराब : नाई पुलिस ने दबिश देकर 01 हजार लीटर वाश नष्ट किया

उदयपुर,(ARlive news)। हथकड़ शराब बनाने वाले गिरोहों ने उदयपुर की पहाड़ियों को इसका अड्डा बना दिया है। पुलिस से छुपकर पहाड़ियों पर हथकड़ शराब बना रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर गुरूवार को ही नाई पुलिस ने क्षेत्र की पहाड़ियों पर एक साथ दबिश देकर करीब 20 ड्रमों में भरा महुए का 1 हजार लीटर वाश बहाकर नष्ट किया। पिछले दिनों प्रतापनगर पुलिस ने भी आस-पास की पहाड़ियों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ वाश नष्ट किया था

नाई थाना एसएचओ भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि पोपलटी, बीड़ा गांव के जंगल और पहाड़ियों पर हथकड़ शराब बनाए जाने की मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई। इस पर थाने में अलग-अलग टीमें गठित की गई। टीमों ने एक साथ क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ियों पर छापे मारे। पुलिस को आता देख हथकड़ शराब बनाने वाले आरोपी तो पहाड़ियों के रास्ते वहां से फरार हो गए, पुलिस ने मौके से 20 ड्रमों में करीब एक हजार लीटर महुआ वाश बरामद किया और उसे कार्यवाही कर मौके पर ही नष्ट किया गया। जहरीली शराब से आदिवासियों की तबियत खराब होने या मौतों की घटनाएं इसी प्रकार की हथकड़ शराब पीने से होते हैं। इस वाश से कई लीटर हथकड़ शराब बनती, जो ग्रामीण और आदिवासियों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती थी।

Exit mobile version