Site iconSite icon AR Live News

न्यायालय परिसर : जहां मिलती है अपराध की सजा, वहीं आए दिन हो रही चोरियां

बुलेट बाइक चोरी पर वकीलों ने जताया रोष, कहा 2018 में परिसर से 22 बाइक हुई चोरी। 

उदयपुर,(ARlive news)। न्यायालय परिसर में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरूवार को एक और बाइक चोरी होने पर न्यायालय परिसर में इकट्ठे हुए वकीलों ने पुलिस व्यवस्था के प्रति रोष व्यक्त किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष भरत कुमार वैष्णव ने बताया कि न्यायालय परिसर मे आये दिन मोटरसाईकलें चोरी की घटनाये हो रही है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी में और कैदियों को लाने-ले जाने के चलते हर समय कोर्ट परिसर में पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन चोर बेखौफ होकर न्याय के परिसर में ही चोरियों को अंजाम दे रहे हैं।

वर्ष 2018 में भी करिबन 22 मोटरसाईकल चोरी हुई एवं इस जनवरी के 23 दिनों में ही 4 मोटरसाईकलें चोरी हो गई है। पहले भी पुलिस प्रशासन को हम प्रत्यक्ष रूप से मिलकर इस बारे में जानकारी दे चुके हैं व वाहनो की सुरक्षा के लिए न्यायालय परिसर में पुलिस कर्मी की व्यवस्था सूचारू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई ।

महासचिव लोकेश मेनारिया ने बताया कि आज मोटरसाईकल चोरी होने पर बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ने मिलकर पुलिस अधीक्षक, जिला एवं सेशन न्यायाधीश को लिखित ज्ञापन दिया व मांग की कि उक्त घटना के सम्बन्ध में आज ही आवश्यक कार्यवाही कर सम्बन्धित थाना इन्चार्ज को पाबन्द करावे एवं न्यायालय परिसर मे प्रर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करावे।

ज्ञापन देने के लिए बार एसोसिएशन की कार्यकारीणी के सदस्य उपाध्यक्ष गजेन्द्र नाहर, महासचिव लोकेश मेनारिया, सचिव ललित मेनारिया, वित्त सचिव मनन शर्मा, पुस्तकालय सचिव मनीष कुमार आमेटा व सहवृत सदस्यों में प्रमोदिनी बक्षी, फतेह सिंह राठौड़़, दुर्गेश श्रीमाली, अब्दुल अलीम खान, बजरंग प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह शक्तावत, नवीन कुमार वसीटा के साथ कल्पित जैन, सैयद हुसैन, योगेन्द्र सिंह परमार, शिव राज सिंह चौहान पुष्कर लाल तेली के साथ कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version