इस संबंध में पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें लिखा है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव के तौर पर नियुक्त किया है। वह फरवरी के पहले सप्ताह में पद संभालेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा, ‘राहुल गांधी जो भी कहते हैं वह करके दिखाते हैं। प्रियंका गांधी की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है।
प्रियंका गांधी को पार्टी के महासचिव की कमान सौंपे जाने पर उदयपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस खुशी के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी शाम 6 बजे चेतक सर्किल पर आतिशबाजी करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रियंका गांधी के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी और लोकसभा चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
