
ह्यइस सीट पर किसी नेता को नहीं उतारकर करीना कपूर खान को उतारने की कोशिश की जा रही है। यानी करीना कपूर को टिकट दिए जाने की मांग हो रही है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि भोपाल संसदीय सीट पर कई साल से बीजेपी का एक छत्र राज चल रहा है और भोपाल बीजेपी का मजबूत किला बनता जा रहा है जिसे ढहाने के लिए करीना कपूर खान मुफीद उम्मीदवार रहेंगी।
कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान और अनीस खान का कहना है कि युवाओं में करीना कपूर की धाक है। करीना अगर इस सीट से चुनाव लड़ती है तो युवाओं का वोट उन्हें मिलेगा। इतना ही नहीं महिला होने के नाते उन्हें महिला का भी समर्थन मिलेगा। उनका कहना है कि जल्द ही इस प्रस्ताव के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करेंगे।
सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी
