
इस संबंध में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने गृह मंत्रालय को जानकारी दी है। नागरिकता छोडऩे वाले फार्म में चोकसी ने अपना नया पता जौली हार्बर सेंट मार्कस एंटीगुआ लिखा है। चोकसी ने हाई कमीशन को कहा कि उसने नियमों के तहत एंटीगुआ की नागरिकता ली और भारत की नागरिकता छोड़ी है। चोकसी भारतीय नागरिकता छोडक़र प्रत्यर्पण की कार्रवाई से बचना चाहता है। चोकसी की इस बाबत एंटीगुआ की कोर्ट में 22 फरवरी को सुनवाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने विदेश मंत्रालय और जांच एजेंसियो से मामले की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
चोकसी ने साल 2017 में ही एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। मुंबई पुलिस की हरी झंडी के बाद चोकसी को नागरिकता मिली थी। पीएनबी घोटाला खुलने की भनक के बाद मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी फरार हो गया था। घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। दोनों की अब तक साढ़े चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की चल अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। चोकसी और मोदी के खिलाफ आर्थिक भगोड़ा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी
