Site icon AR Live News

स्वाइन फ्लू से एक और मौत: जिले में स्वाइन फ्लू का कहर

उदयपुर,(ARlive news)। उदयपुर जिले में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। शनिवार को स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई। वहीं सात दिन में पांच मौतें हो चुकी हैं।

अब तक जिले में 18 मरीज इसकी चपेट में आ चुके हैं, शनिवार को पांच मरीज के स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई, वहीं 28 सैंपल जांच के लिए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि स्वाइन फ्लू की चपेट में आए सभी मरीज उदयपुर के हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार को स्वाइन फ्लू से सेक्टर 5, हिरणमगरी निवासी प्रमोद (47) की मौत हुई है। एक साथ इतने मरीजों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि के बाद से अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है और स्वाइन फ्लू के लक्षणों के प्रति जागरूकता भी फैलाई जा रही है। अस्पताल में भी डॉक्टर्स और स्टाफ को स्वाइन फ्लू से बचाव का वैक्सीनेशन दिया जा रहा हैं

Exit mobile version