Site iconSite icon AR Live News

देशी पिस्टल, तीन कारतूस लेकर दो बदमाश पिकनिक मनाने गए थे, धरे गए

उदयपुर,(ARlive news)। नाई थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कमलेश्वर महादेव मंदिर के पास जंगल से शहर के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल और तीन कारतूस जब्त किए हैं। सूचना के अनुसार बदमाश वहां पिकनिक मनाने, घूमने-फिरने गए थे।

थानेदार भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि स्वराजनगर, सूरजपोल निवासी अंसार उर्फ सोनू पुत्र हरदिल अजीज, खांजीपीर निवासी अकरम खान पुत्र अकबर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी में उससे एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह पिस्टल किससे, कहां से और कितने में खरीद कर लाए थे, ताकि मुख्य तस्कर तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version