Site icon AR Live News

लेकसिटी के कैप्टन मनीत गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर करेंगे परेड

उदयपुर,(ARlive news)। लेकसिटी के सपूत कैप्टन मनीत गोयल इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इंजीनियरर्स की ओर से हिस्सा ले रहे है।

यह जानकारी देते हुए लेकसिटी के कैप्टन मनीत गोयल ने बताया कि हाल ही सेना में शामिल हुए सरफेस माइन क्लीयरिंग सिस्टम के दस्ते की कमांड संभालते है जो कि एक कॉम्बेट इंजीनियर इक्यूपमेंट है। यह देश में बनाया हुआ एक अत्याधुनिक इक्यूपमेंट है, जिसे भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने सेना को सप्लाई कर रखा है।

इस इक्यूपमेंट से सतह पर रखी चट्टान के बीच से एक से चार मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जा सकता है, और जिसकी अधिकतम रफ्तार तीस किमी प्रति घंटा है। इस इक्यूपमेंट को 15 जनवरी को सेना दिवस पर आयोजित परेड में हिस्सा लेते हुए केप्टन मनीत गोयल की कमांड में आर्मी चीफ को सलामी दी। वे अब 26जनवरी को इस इक्यूपमेंट के साथ राजपथ पर होने वाली परेड कें हिस्सा लेंगे। कैप्टन मनीत गोयल ने बताया कि वह इसी टेंक पर गणतंत्र दिवस पर राजपथ में परेड में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रपति को सलामी देंगे।

Exit mobile version