Site icon AR Live News

इस बार नए तरीके से मनाई मकर संक्रांति : सैंकड़ों महिलाओं को मिला एक महीने का सुकून

AR Live news की मुहीम से जुड़ी महिलाओं ने जरूरमंद को भेंट किए सेनेटरी नैपकीन।

उदयपुर,(ARlive news)। मकर संक्रांति पर सोमवार को शहर की सैंकड़ों महिलाओं को एक महीने का सुकून भेंट में मिला, तो उनके चेहरे खिल गए। महिलाओं ने AR Live news (एआर लाइव न्यूज) की मुहीम और उन महिलाओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी इस पीड़ा को समझा।

AR live news ने इस मकर संक्रांति जरूरतमंद महिला को सैनेटरी नैपकीन भेंट कर महीनेभर का सुकून भेंट करने का कैंपेन शुरू किया था।

रोटरी पन्ना क्लब भी AR Live news की इस मुहीम से जुड़ा और उन्होंने माछला मगरा कच्ची बस्ती की तरफ जाकर महिलाओं को सेनेटरी नैपकीन भेंट किए। रोटरी पन्ना क्लब की अध्यक्ष तारिका भानु प्रताप ने बताया कि उन्हे जब AR Live news की मुहीम के बारे में पता चला तो उन्होंने क्लब की अन्य मेंबर महिलाओं से बात की। सभी की सहमति से आज उन्होंने माछला मगरा कच्ची बस्ती में महिलाओं व किशोरियों को सैनेटरी नैपकीन भेंट किए और इसके प्रति उन्हें जागरूक भी किया है।

महिलाओं को सैनेटरी नैपकीन बनाना सिखाने वाली लाड लोहार को जब AR Live news की मुहीम का पता चला तो वे भी इससे जुड़ी। वे अपनी सहयोगी प्रेमलता कुमावत के साथ रामनगर कच्ची बस्ती पहुंची और वहां महिलाओं को न सिर्फ सेनेटरी नैपकीन भेंट किए, बल्कि सैनेटरी नैपकीन बनाना बताया भी, ताकि महिलाएं इसे खुद भी बहुत कम लागत में खुद बना सकें और उपयोग में ले सकें।

AR Live news ने इस मकर संक्रांति जरूरतमंद महिला को सैनेटरी नैपकीन भेंट कर महीनेभर का सुकून भेंट करने का कैंपेन शुरू किया था। इसमें शहर की महिलाओं से अपील की थी कि वे मकर संक्रांति के अवसर पर किसी को भी कुछ दान के रूप में भेंट करती हैं, तो इस बार किसी जरूरतमंद महिला या किशोरी को सैनेटरी नैपकीन देकर एक महीने का सुकून भेंट करें। AR Live news की इस मुहीम के बारे में जिसे भी पता चला, वह इससे जुड़ा। सोमवार को मकर संक्रांति पर कई महिलाओं ने अपने आस-पास या कच्ची बस्तियों में जाकर जरूरतमंद महिला व किशोरियों को सैनेटरी नैपकीन भेंट किए और उन्हें इनके उपयोग के प्रति जागरूक भी किया।

महिलाओं ने भी उन्हें धन्यवाद दिया और बताया कि उन्होंने पहले हमेशा कपड़ा ही उपयोग में लिया था] इससे कई बार बीमारी भी हो जाती थी और हर समय असहजता महसूस होती थी। लेकिन इस महीने में तनावमुक्त रहेंगी।

सुनिए क्या कहा महिलाओं ने

ऐसे शुरू हुई मुहीम

https://arlivenews.com/%E0%A4%87%E0%A4%B8-%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%9A%E0%A4%B2%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%80/

Exit mobile version