लोक अदालत में निपटा विगत कई सालों से लंबित 48 लाख की वसूली का वाद।
पारिवारिक न्यायालय में भी निपटे 10 प्रकरण।
इस लोक अदालत का आयोजन उदयपुर मुख्यालय एवं तालुक मावली, वल्लभनगर, भीण्डर, कानोड, सराड़ा, सलून्दर, झाडोल, गोगुन्दा, कोटा, खेरवाड़ा के न्यायालयों में किया
गया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रिद्धिमा शर्मा ने बताया की 2273 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। इनमें करीब 40 प्रकरण तो 10 साल पुराने थे। इसके अतिरिक्त 100 ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया,
जो 5 वर्ष से अधिक समय से न्यायालयों में लंबित थे।
विगत कई वर्षों से लंबित 48 लाख की वसूली का वाद भी लोक अदालत में निपटाया गया । एमएसीटी न्यायालयों में कुल 3 करोड़ के अवार्ड पारित किये गए ।
जेएम उत्तर न्यायालय में पूर्बिया कलाल परिषद द्वारा एक सिविल वाद मंदिर के संबंध में महाराणा भूपाल अस्पताल के विरुद्ध दायर कर रखा था। उक्त प्रकरण में न्यायालय में महाराणा भूपाल अस्पताल एवं पूर्बियाकलाल परिषद के बीच कुछ शर्तों के अधीन राजीनामा से प्रकरण का निस्तारण किया गया ।
निस्तारित प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण करते हुए लगभग 4 करोड 62 लाख रुपये के अवार्ड पारित हुए।
