Site icon AR Live News

घर में घुसकर पति को घायल किया और पत्नी को चाकू दिखाकर जेवर-नगदी लूट ले गए बदमाश

उदयपुर,(ARlive news)। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के भाट गांव में रह रहे एक दंपत्ति के लिए बीती रात काफी खौफनाक गुजरी। दंपत्ति के घर में बदमाश घुस आए और तलवार, चाकू की नोंक पर घर में रखे सभी जेवर और नगदी लूट ले गए। पीड़ित अंबा पुत्र केसू गमेती ने थाने में लूट की एफआईआर दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि गांव में पहाड़ियों पर छितराए घर है। एक घर में अंबा पत्नी के साथ रहता है। सोमवार रात कुछ बदमाश इसके घर में घुसे। खटपट सुनकर अंबा की आंख खुल गई। वह बाहर आया, तब बदमाश ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया, अंबा निढाल होकर वहीं गिर गया, बदमाशों ने अंबा की पत्नी के गले पर चाकू रखकर घर में रखे जेवरों और नगदी के बारे पता किया और मादलिया, कड़े, चूड़ियां, झुमकियां सहित अन्य जेवर और 10 हजार रूपए नगदी लूट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद अंबा की पत्नी ने शोर मचाकर आस-पड़ोसियों को बुलाया। अंबा को अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version